29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Highlights मेरठ के किठौर क्षेत्र में सामने आया सनसनीखेज मामला लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा आरोपी युवक पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कर युवक गिरफ्तार किया  

2 min read
Google source verification
meerut

rape

मेरठ। एक हफ्ते तक युवक ने महिला को बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने किसी तरह जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को बंधन मुक्त किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी और दोनों बच्चों को बुरी तरह पीटा, फिर फ्लाईओवर से फेंक दिया नीचे, बचाने आए लोगों के पीछे दौड़ा पति

पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव के ही एक युवक ने छह दिन तक बंधक बनाकर रखा, जहां उसने महिला से लगातार दुष्कर्म किया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सकुशल छुड़ाया। पीडित महिला के अनुसार आरोपी युवक उसे झांसा देकर अपने साथ ले गया और फिर बंधक बना लिया। महिला ने जब युवक के चंगुल से छूटने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा।

यह भी पढ़ेंः शादी समारोह में छेड़छाड़ को लेकर जमकर हुआ बवाल, परिजनों के साथ मारपीट के बाद वाहनों में की तोड़फोड़

मंगलवार की दोपहर किसी तरह से पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी 112 नंबर पर दी। जिस पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस को महिला बदहवास हालत में मिली। पुलिस महिला को थाने ले आई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक थाना पुलिस की कस्टडी में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Story Loader