मेरठ। मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में आठ अप्रैल कोअपने मायके एतमादपुर से ससुराल आ रही विवााहिता का कार में सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लगा पायी है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एतमादपुर में संस्कृत इंटर कालेज में पंचायत आयोजित की आैर पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया। पंचायत में फैसला लिया गया कि यदि 16 अप्रैल तक विवाहिता की बरामदगी पुलिस नहीं करती है, तो महापंचायत की जाएगी। फिर आगे क्या करना है, इसका निर्णय लिया जाएगा। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग मानकर पल्ला झल्ला झाड़ रही है, जबकि एेसा नहीं है। ग्रामीणों की हुंकार से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए आैर उसने मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार कर लिया है।