
यूपी के हर गांव पंचायत में तैनात होगी महिला बीमा अभिकर्ता
Meerut News: अब ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बीमा पहुंचाने की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। जिस पर एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम ने काम शुरू कर दिया है। दिशानिर्देश में वितरण चैनल के लिए कॉरपोरेट और व्यक्तिगत बीमा वाहक का प्रस्ताव शामिल है।
महिलाएं होंगी शामिल
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और हर गांव पंचायत के स्तर पर संसाधनों की पहचान और विकास करना है। जो प्रत्येक ग्राम पंचायत और गांव के अंदर स्थानीय जरूरतों को समझ सके। इसमें विशेष रूप से महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। जो बीमा उत्पादों के वितरण और सेवाओं के लिए बीमा वाहक के रूप में स्थानीय लोगों का विश्वास हासिल कर सकेंगी खासकर ग्रामीण महिलाओं का।
ये महिलाएं ही आने वाले समय में गांवों में बीमा योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगी। इसके साथ एक नए तरीके से बीमा योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए वितरण चैनल बनाए जाएंगे। भारतीय बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में मसौदा जारी किया है।
कारपोरेट बीमा वाहक का मतलब
कॉरपोरेट बीमा वाहक वो कानूनी व्यक्ति होंगे जो संबंधित कानूनों के मुताबिक पंजीकृत होंगे। ये बीमा कंपनी की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे। व्यक्तिगत बीमा वाहक बीमा कंपनी या कॉरपोरेट बीमा वाहक की ओर से नियुक्त कोई भी व्यक्ति हो सकता है। कॉरपोरेट और व्यक्तिगत दोनों बीमा वाहक प्रस्ताव के बारे में जानकारी और केवाईसी कागजातों और दावों से संबंधित सेवाओं के मामले में समन्वय जैसे कार्य के लिए अधिकृत होंगे।
22 जून तक संबंधित पक्षों से मांगे थे सुझाव
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इसका मसौदे तैयार कर 22 जून तक संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए थे। जिसमें कहा है कि प्रत्येक बीमा कंपनी व्यक्तिगत बीमा वाहक और कॉरपोरेट बीमा वाहक के माध्यम से नीतियों के संबंध में केवाईसी और मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित को जिम्मेदार होंगी।
इस मसौदे के मुताबिक प्रत्येक बीमाकर्ता को संभावित या पॉलिसीधारकों के लिए प्रीमियम भुगतान वैकल्पिक तरीके से उपलब्ध कराने होंगे। इरडाई ने कहा कि बीमा वाहक को ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाना और उसके बारे में जागरूक करना होगा। इसी के साथ ही उसको अलग से वितरण चैनल स्थापित करना होगा। इससे देश में हर गांव बीमा की पहुंच बेहतर होगी।
Published on:
22 Jun 2023 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
