20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा, देखे वीडियो

मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है।   in Meerut

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 25, 2023

Meerut : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, अफसरों को जगाने पहुंचीं कलेक्ट्रेट

Meerut : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, अफसरों को जगाने पहुंचीं कलेक्ट्रेट

आज मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में हो रही शराब की तस्करी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन जहरीली और तस्करी की शराब पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता, तो हमको बताए।

महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से गली मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस शराब तस्करों से मिली हुई है। यहीं कारण है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आज वो कलक्ट्रेट में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जगाने के लिए आई हैं। अगर पुलिस प्रशासन ने शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो वो खुद मोर्चा संभालेंगी।

बच्चे पीने लगे शराब
महिलाओं का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। इससे चलते छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पी रहे है। बच्चे शराब पीकर आपस में लड़तें हैं। जिससे बड़ों के बीच भी आए दिन झगडे़ होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : एक अप्रैल से बदलेंगे नियम, 31 मार्च से पहले पैन को आधार से कराए लिंक

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ गिने चुने लोग बाहर से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। जबकि कुछ लोग घर पर ही नकली शराब तैयार करते हैं। महिलाओं ने कहा, कुछ ने तो अपने घर में ही शराब के गोदाम बनाए हुए हैं।