30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंत ने नेवलों को बाढ़ से बचाया, अब सांपों को मारकर आश्रम बचा रहे नेवले

मेरठ के हस्तिनापुर में महंत और नेवलों की 12 साल की दोस्ती की खूब चर्चा है। ये नेवले महंत के आश्रम में उनके साथ रहते हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 16, 2023

महंत ने नेवलों को बाढ़ से बचाया, अब सांपों को मारकर आश्रम बचा रहे नेवले

नेवलों को दाना खिलाते महंत

मेरठ से करीब 35 किलोमीटर बसे हस्तिनापुर के खादर में गांव तारापुर है। इस गांव में महंत सागर गिरी महाराज का आश्रम है। महंत आश्रम गांव के बाहर जंगल के बीचों-बीच स्थित है।


महंत के आश्रम में आसपास के लोग जाने से डरते हैं। डरने का कारण आश्रम में रहने वाले नेवले हैं। महंत और नेवलों की दोस्ती के किस्से आसपास मशहूर हैं।


यह भी पढ़ें : नेपाल प्लेन हादसा: बेटा हुआ तो पशुपतिनाथ मंदिर में मत्था टेकने गया था सोनू, 3 दोस्तों को भी ले गया था साथ


12 साल पुरानी महंत और नेवलों की दोस्ती
सागर कुटी के महंत सागर गिरी महाराज की नेवलों से दोस्ती 12 साल पुरानी है। आश्रम में रहने वाले नेवले अपने गुरु की तरह ही महाराज की सुरक्षा करते हैं।

आश्रम में सांपों का डेरा
श्री श्री 108 सागर गिरी जूना अखाड़ा करीब 20 साल से है। इनके आश्रम में रहने वाले नेवले दुर्लभ प्रजाति के हैं। कहते हैं नेवलों से पहले आश्रम में सांपों का डेरा हुआ करता था।

आए दिन सांप के निकलने की घटनाएं होती थी। लेकिन जब से आश्रम में नेवलों ने रहना शुरू किया है, यहां से सांप गायब हो गए हैं। आश्रम ही नहीं आसपास के इलाकों में भी सांप नहीं दिखाई देते हैं।


यह भी पढ़ें : वीडियो स्टोरी: G-20 में विदेशी मेहमानों को नूरजहां की पसंद का परफ्यूम देगी यूूपी सरकार

गंगा की बाढ़ में बहकर आए थे नेवले
जंगल में रहने वाले दुर्लभ प्रजाति के ये नेवले 2010 में खादर में आई गंगा की बाढ़ में बहकर आश्रम में आए थे। इन नेवलों की रक्षा महंत ने की थी। उसके बाद से ही ये नेवले आश्रम में रहने लगे।


यह भी पढ़ें : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 जनवरी को भिड़ेंगे इंडिया-न्यूजीलैंड, 499 में मिल रहा टिकट

इन नेवलों का कुनबा अब काफी बढ़ गया है। बाढ़ के कारण जंगली जीव भी जान बचाने के लिए भटके थे। सागर महाराज बताते हैं कि उनकी कुटी के चारों ओर चार से पांच फीट पानी भरा था। उसी पानी में आधा दर्जन नेवले बहते हुए कुटी के पास पहुंचे।

जिन्हें देखते हुए महंत ने उन्हें अपनी कुटी में शरण दी थी। नेवलों को खाने के लिए उन्होंने भोजन भी दिया था। उसके बाद से ये नेवले उनके साथ ही रहते हैं।