11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

wrestler Dharna: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं ब्रज भूषण ​शरण सिंह! मेडलवीर बेटियों के समर्थन में सर्वखाप

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। धरने पर बैठी बेटियों के समर्थन में सर्वखाप उतर आई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 28, 2023

a2816.jpg

इन बेटियों ने तो अपना खून पसीना और जिंदगी देश के नाम पर कर दिया है। आज वहीं बेटियां इतने गंभीर आरोप लेकर जंतर मंतर पर बैठी हैं तो सबके कान बंद हैं। ये कहना है सर्वखाप के प्रधान सुभाष बालियान का। उन्होंने कहा कि अब धरने पर बैठी बेटियों के समर्थन में सभी खापें उतर आई हैं।

धरने पर बैठी देश की पहलवान बेटियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पहलवान बेटियां ब्रज भूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही हैं। अब बेटियों के साथ सर्वखाप भी आ गई है।

सर्वखाप प्रधान सुभाष बालियान ने कहा कि मामला जो भी हो उसकी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ देश की पहलवान बेटियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप पहले भी लगाए थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

इस बार भी छह दिन से धरने पर बैठी पहलवान खिलाड़ी की शिकायत कोई नहीं सुन रहा। आज सुप्रीम कोर्ट ने आंख दिखाई तो केंद्र सरकार कुछ हरकत में आई है।

सर्वखाप के प्रधान सुभाष बालियान ने कहा कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह को पद से हटाया जाना चाहिए। जब तक कि आरोपों की जांच पूरी नहीं हो जाती।

बता दें कि इससे पहले भी महिला पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान सरकार ने कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने सभी के खिलाड़ियों के बयान लिए। लेकिन विवाद वहीं का वहीं रहा। जिसके चलते खिलाड़ी फिर से धरने पर बैठे हैं।

अब धरने को राजनीति समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस और रालोद तो खिलाड़ियों के समर्थन में आई ही साथ ही जाट समाज और सर्वखापें भी उनके पक्ष में उतर आई है।

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को जेल भेजा जाए।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई है। बताया जाता है कि दिल्ली में पुलिस अधिकारियों की बैठक चल रही है।


यह भी पढ़ें : Bulandshahr: रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, ससुर के उड़े होश, जागे तो पता चली हकीकत

मामला बढ़ता देख पुलिस कभी भी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर सकती हैं।

सूत्रों की माने तो इस मामले में अब पहलवान बेटियों के समर्थन में आम लोगों की भी भावनाएं जुड़ती जा रही है जिससे केंद्र सरकार को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।