
इन नेताआें के लिए हिन्दू संगठन ने किया यमराज यज्ञ, बोले- यम देवता चरणों में दें जगह
मेरठ। बुधवार को हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने मृत्यु के देवता यमराज का आह्ववान किया। मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा सामग्री समेत पांच तरह की मिर्चों का इस्तेमाल कर आहुति दी गई। यमराज से आह्वान किया गया कि कमल हासन और असदुद्दीन ओवैसी को वे अपने चरणों में जगह दें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पंडित नाथूराम गोडसे का अपमान समस्त हिन्दू जाति का अपमान है। कमल हासन ने सम्पूर्ण हिन्दू जाति का अपमान किया है।
हासन-आेवैसी पर जतार्इ कड़ी प्रतिक्रिया
उन्हाेंने कहा कि बहुत से इस्लामिक सोच रखने वाला आतंकवादी पार्टी का समर्थक महामूर्ख देश पर कलंक फ्लाॅप कलाकार कमल हासन और असदुद्दीन ओवैसी नामक गद्दार देशद्रोही व्यक्ति को वह इनके अलावा बहुत से तथाकथित महात्मा कहलाने वाले मोहन दास करम चंद गांधी के सभी अंधे भक्तों को जल्द से जल्द काल का ग्रास बनने का सौभाग्य इन्हें जल्द प्राप्त हो सके। ये सब अपने प्राण छोड़ने को मजबूर हो सकें। उनके लिए हमारी हिन्दू महासभा ने मृत्यु के देवता भगवान यमराज का आह्वान किया है। आरोप लगाया कि कमल हासन कभी कहता है कि गांधी मेरे दादा थे तो कभी असदुदीन ओवैसी कहता है कि गांधी हमारे पापा थे। हमें गांधी की बहुत याद आती है।
जुलूस निकालकर पुतला जलाया
प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हम हिन्दू महा सभाइयों ने दोनों गांधी भक्तों की बात मानते हुए आज अपने कार्यालय मेें यह कार्यक्रम रखा। जिसमें सर्वप्रथम यमराज का भव्य विशाल चित्र लगया गया इसके पश्चात यमराज के चित्र पर माल्यार्पण कर फूलमाला अर्पण कर अनुष्ठान कर हवन किया गया। महामंत्रों के उच्चारण बड़े जोरों-शोरों से हुआ, ताकि अधिक से अधिक गांधी भक्त जल्द से जल्द अपने गांधी के पास पहुंच सके। कार्यक्रम के समापन के दौरान कमल हासन के तस्वीरनुमा पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसका जुलूस शारदा रोड से निकाला गया। उसके बाद उसमें कालिख पोतकर आग के हवाले कर दिया गया।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
15 May 2019 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
