मेरठ

weather forecast News : 26 जनवरी तक मौसम विभाग का इन इलाकों में यलो अलर्ट

weather forecast News बारिश के बाद ठंड में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरता जा रहा है। एनसीआर और पूरे वेस्ट यूपी में कोहरे का कहर अलग से है। वहीं अब मौसम विभाग ने ठंउ को लेकर 26 जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jan 15, 2022
weather forecast News : 26 जनवरी तक मौसम विभाग का इन इलाकों में यलो अलर्ट

weather forecast News शुक्रवार को दिन भर एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिले कोहरे की चादर से ढके रहे। शाम को तीन बजे हालात यह हो गए कि सड़कों पर अंधेरा सा छा गया और कोहरा तेजी से बढ़ने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री तक पहुंच गया। जो कि औसत से 9.5 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3 डिग्री कम रहा। अगले 2 दिन ठडे दिन की स्थिति के साथ घना या बहुत घना कोहरा होने का सम्भावना है। मौसम में कोई बदलाव नहीं।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि अभी तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसा बारिश के चलते हो रहा है। बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। जिसके बाद मौसम में तेजी से ठंड बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अभी 26 जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।

सर्दी की मार अभी कम नहीं होगी। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी मेरठ सहित पूरा पश्चिमी उप्र और एनसीआर कोहरे की चादर से ढके हुए हैं। आज भी धूप के निकलने के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। कोहरे का असर सड़कों पर भी देखने को पड़ रहा है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली ठंड का असर दिखाई दे रहा है। बता दे कि गत गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा था जो कि शुक्रवार को घटकर 12.5 तक पहुंच गया। इसके अभी और कम होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
15 Jan 2022 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर