
meerut Weather Forecast : मेरठ सहित पश्चिम उप्र के इन 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी,तापमान में गिरावट
Meerut Weather Firecast Today पिछले 24 घंटे के भीतर मानसून ने पूरे पश्चिमी उप्र सहित पूरे सूबे में प्रवेश कर लिया है। झमाझम बारिश के साथ इस समय पूरे मेरठ सहित एनसीआर और वेस्ट का मौसम काफी अच्छा हो गया है। पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में गुरुवार से मानसून पूरी तरीके सक्रिय हो गया। गुरुवार की रात से पश्चिमी उप्र,एनसीआर और राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश पूरे उप्र में रिकार्ड की गई है। पिछले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में 23.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी बारिश जुलाई के पहले सप्ताह में भी होती रहेगी। तापमान सामान्य से काफी नीचे यानी 30 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पूर्वांचल में मानसून ने प्रवेश किया है। इससे ये अधिक सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अब तक 10.1 मिलीमीटर बारिश 24 घंटे के बीच हो चुकी है। जबकि इस लिहाज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश कम हुई है। पश्चिमी उप्र में अभी मात्र 1.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
गुरुवार से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज बारिश की दिन में संभावना व्यक्त की गई है। लगभग 15 दिनों से उप्र में लोग भयंकर गर्मी और उमस से जूझ रहे थे। गत बुधवार को भी काफी तेज गर्मी थी। आज पूरे दिन आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा भी चलेगी। केरल के अलावा आसाम आदि राज्यों को पार करते हुए मानसून की गति तेज हुई है और वो पूर्व अरब सागर से निकल गया है। इसके बाद बंगाल की खाड़़ी से होते हुए आर्द्र हवाओं का आगमन अब उत्तरी भारत में हो चुका है। जिससे बारिश की उम्मीद बढ़ी है। मानसून बिहार के रास्ते प्रदेश में आया है। गत बुधवार को हवा की दिशा बदलने के साथ मानसून एक बार फिर से गतिवान हुआ और पूरे अब पूरे प्रदेश में पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि इन इलाकों में अब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, मुरादाबाद, संभल , बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, गाजियाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट जारी किया है।
Published on:
01 Jul 2022 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
