जानकारी के अनुसार थाना मेडिकल क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने दस साल में ब्याज लगाकर दस लाख रुपए कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रख लिया, बताया कि वह पड़ोसी को दो लाख रुपए दे भी चुका था। इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं हैं, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।