केके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हाल बुरा है। इसे सुधारना होगा। पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने स्पष्ट कहा है कि यूपी में एनसीपी को युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज उठानी होगी। यूपी में वहां लोकतंत्र के लिए भाजपा सरकार खतरा पैदा कर रही है। हर आवाज उठाने वाले पर कार्रवाई की जा रही है। उसकी आवाज को दबाया जा रहा है। यूपी में धर्म परिवर्तन कानून पर उन्होंने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन करना गलत है पर यदि इच्छा से कोई धर्म परिवर्तन कर रहा है तो इसमें किसी को क्या आपत्ति है।