पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates - यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 300 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। नई रणनीति के तहत इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev Singh) चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा कई उन मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने की चर्चा है जो वर्तमान में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या की किसी एक सीट से चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) लड़ सकते हैं। बीजेपी आलाकमान का मानना है कि इस रणनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा वहीं, इनके जीतने की भी संभावना कहीं ज्यादा है।