क्षेत्रवासियों ने किया पहल का स्वागत
पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग की इस पहल का गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे कुत्तों की दुर्दशा होने से बचेगी। अभी तक कोई अंत्येष्टि स्थल ना होने की वजह से मरने वाले लावारिस कुत्तों को इधर-उधर फेंक दिया जाता था। इससे उनके शव की तो दुर्दशा होती ही थी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। अब जिस तरह से पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग ने कुत्तों की अंत्येष्टि के लिए स्थल बनाने की योजना तैयार की है इससे काफी लाभ होगा। क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा है कि जो पेट डॉग हैं यानी जो पालतू कुत्ते हैं उनकी अंत्येष्टि के लिए भी विभाग को उचित शुल्क ही लगाना चाहिए, ताकि सभी लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें और अधिक से अधिक अंत्येष्टि स्थल का प्रयोग हो सके।