
मृतक युवक का फाइल फोटो।
Meerut News थाना परतापुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक तीन बहनों में इकलौता भाई था। 20 दिन पहले मृतक युवक के पिता की मौत हुई थी। पिता की मौत के बाद युवक के कंधे पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई थी।
बताया जाता है कि युवक भैंस के तबेले में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया और करंट से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम ऋतिक है। घटना की जानकारी मिलने पर ऋतिक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले ऋतिक के पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस के उपर आ गई थी। ऋतिक तीन बहनों के अकेला भाई था। वह दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित बीआईटी कॉलिज से मेकैनिकल की पढ़ाई कर रहा था। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
31 May 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
