31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय युवक ने ब्रिटेन में दुष्कर्म के बाद कर दी युवती की हत्या, अदालत ने सुनाई ये सजा

कोर्ट ( britain court ) ने सुनाई 37 साल की सजामेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है युवकब्रिटेन में कई युवतियों के साथ कर चुका था दुष्कर्मप्रत्यार्पित संधि के तहत ब्रिटेन को सौंपा गया था युवक

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 21, 2020

court order

court order

मेरठ। महानगर के एक युवक ( Indian Boy ) ने ब्रिटेन में दुष्कर्म ( rape ) के बाद युवती की ( murder ) हत्या कर दी और भारत भाग आया। प्रत्यार्पित संधि के तहत युवक को ब्रिटिश पुलिस को सौंप दिया गया। ब्रिटिश अदालत में अपराध सिद्ध होने पर उसको 37 साल की सजा सुनाई गई है

यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, लव कुमार को बनाया गया एडिशनल कमिश्नर

अमन व्यास नामक ये युवक मेरठ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र का निवासी है। अमन व्यास को क्रॉयडॉन क्राउन कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या में दोषी पाए जाने पर 37 साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि भारत और इंग्लैंड में हिरासत में काटे गए समय को कम करने के बाद अमन को 34 साल 312 दिन के लिए जेल में रहना होगा लेकिन अदालत ने यह सजा अलग-अलग अपराधों के तहत दी है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में आतंकी हमले का अंदेशा ! मेरठ जोन में अलर्ट

अपने गुनाह ( crime against women ) के करीब 11 साल बाद हत्या के लिए मिली 37 साल की सजा के अतिरिक्त उसे जानबूझकर गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए 14 साल, महिला से दुष्कर्म के लिए 16 साल 5 महीने, दूसरी महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 18.5 साल, तीसरी महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 18.5 साल और दुष्कर्म के बाद समरवीरा की हत्या के लिए 18.5 साल की सजा भी सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें: डाकघर के दो डाकिए और आधार कार्ड आवेदक संक्रमित

व्यास पर मई 2009 में मिचेल समरवीरा नाम की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का आरोप है। इसके अलावा उस पर मार्च 2009 से मई 2009 के बीच लंदन में ही तीन अन्य महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म करने और उन्हें मारने की कोशिश करने का आरोप हैं। उसे पिछले महीने लंदन में ओल्ड बैले कोर्ट ने सजा सुनाई थी जिसकी क्राउन कोर्ट ने पुष्टि कर दी है।

लड़कियों की तलाश में सुबह जल्दी निकलता था सड़कों पर

आरोपों के अनुसार 24 वर्षीय अमन सुबह जल्दी सड़कों पर अकेली महिला की तलाश में निकलता था और उन्हें अपना शिकार बनाता था।
समरवीरा की हत्या करने के बाद वह उसी दिन वन-वे टिकट लेकर भारत भाग आया था। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। 2011 में उसके न्यूजीलैंड में होने की जानकारी मिली जहां से वह सिंगापुर चला गया।
जुलाई 2011 में भारतीय अधिकारियों ने अमन को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दबोच लिया। बाद में भारत से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया 8 साल बाद अक्तूबर 2019 में पूरी हुई और उसे सजा देने के लिए लंदन ले जाया गया।