5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौत, पत्नी ने खाया जहर

Meerut Crime News : मेरठ में आज शुक्रवार को बड़ी घटना हो गई। थाना बहसूमा में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 08, 2023

meerut news

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला।

Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हुई। जिले के थाना बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पति की गोली लगने से मौत की जानकारी होने पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव अकबरपुर सादात में किसान ऋषिपाल के परिवार में सुबह संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ऋषिपाल के बड़े बेटे के सीने में गोली लग गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पति के मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

बताया जा रहा है कि ऋषिपाल अपने छोटे पुत्र के नाम पूरी संपत्ति करने की बात कर रहा था। इसे लेकर विपिन और उसकी पत्नी परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहरीला पदार्थ खाने से मृतक विपिन की पत्नी की हालात खराब है। उसको मेरठ के लिए रेफर किया गया है। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : चोरी के दौरान घर में भूल गया चप्पल, वापस लौटा तो पकड़ा गया चोर !

ग्रामीणों के मुताबिक ऋषिपाल के परिवार पिछले कई महीने से विवाद चल रहा था। कई बार ग्रामीणों ने मामला बढ़ने पर बीच—बचाव भी कराया था। आज सुबह भी जब मामला बढ़ा तो ग्रामीण बीच बचाव को पहुंचे थे। लेकिन ऋषिपाल के हाथ में बंदूक लेकर ग्रामीणों को धमकी दी कि कोई बीच—बचाव में नहीं आएगा। ये मामला उसके परिवार का है। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद ऋषिपाल के परिवार में कोहराम मच गया।