5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुुफेरे भार्इ ने शादी से एक हफ्ते पहले युवती के मंगेतर को कर दिया लहूलुहान, पीछे की वजह जानकर हक्के-बक्के रह गए सभी, देखें वीडियो

व्हाट्सअप पर मैसेज से लोकेशन मालूम करता रहा आैर सामने आने पर दिया घटना को अंजाम

2 min read
Google source verification
meerut

फुुफेरे भार्इ ने शादी से एक हफ्ते पहले युवती के मंगेतर को कर दिया लहूलुहान, पीछे की वजह जानकर हक्के-बक्के रह गए सभी, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के बच्चा पार्क चौराहे पर लोगों ने ऐसा नजारा देखा कि उनके पैर ठिठक गए, जिसने भी यह दृश्य देखा उसके मुंह से चीख निकल गई। एक व्यक्ति पर खून का जुनून सवार था और वह युवक के ऊपर ताबड़तोड़ वार किए जा रहा था। पास में ही पुलिस पिकेट भी मौजूद थी। लोगों ने जैसे ही शोर मचाया पुलिस ने वार कर रहे व्यक्ति को चाकू सहित रंगे हाथों पकड़ लिया। उसको थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एलआईसी एजेंट ने युवती के मंगेतर पर चाकू से हमला बोल दिया। एक सप्ताह बाद उनकी शादी है।

यह भी पढ़ेंः सिंचाई मंत्री ने नदियों आैर नहरों के भ्रष्टाचार में अखिलेश सरकार पर निशाना साधा, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

मैसेज करके बच्चा पार्क पर बुलाया

बताते चलें कि लालकुर्ती के नेतानगर का निवासी सूरज गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता है। सूरज के अनुसार आज उसकी मंगेतर के फुफेरे भाई ने उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके बच्चा पार्क पर मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद जब सूरज वहां पहुंचा तो गुलावठी निवासी पंकज शर्मा ने सूरज को देखते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह नजारा देख रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पास में माजूद पुलिसकर्मियों को दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। शहर के व्यस्तम चौराहे पर हुई चाकूबाजी की इस घटना के बाद मौके पर सीओ कोतवाली, सीओ सिविल लाइन और तीन थानों की फोर्स भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः छेड़छाड़ से आहत किशोरी की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव, चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस बल, देखें वीडियो

आरोपी को भीड़ ने घेरा

उधर, भीड़ ने हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस जीप से खींचने का प्रयास किया तो पुलिस आनन-फानन में आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी पंकज से पूछताछ की गई। पंकज ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट है और सूरज की मंगेतर को एकतरफा प्यार करता है। युवती का रिश्ता सूरज से तय होने के बाद उसने पंकज को रास्ते से हटाने की ठान ली। उधर, इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं घायल की हालत भी गंभीर बनी है।