5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘जीरो’का घंटाघर दिखाने के बहाने शाहरुख ने साथियों संग युवती से किया गैंगरेप

पुलिस ने आरोपी शाहरूख से पूछताछ के बाद सनसनीखेज खुलासा किया

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Dec 19, 2018

ZEERO film

फिल्म 'जीरो'का घंटाघर दिखाने के बहाने शाहरुख ने साथियों संग युवती से किया गैंगरेप

मेरठ। सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो के रिलीज होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही उनके फैंस की बेकरारी बढ़ती जा रही है। उनके फेंस इस फिल्म के एक -एक शॉट को अपनी यादों में संजो लेना चाहते हैं। ऐसे ही एक किशोरी फैंस को जीरों फिल्म में दर्शाए गए घंटा घर को देखने के लिए अपनी आबरू गंवानी पड़ी है। दरअसल, दो माह पहले फेसबुक पर दोस्ती आैर एक सप्ताह पहले मेरठ में बुलाकर होटल में कर्इ दिन तक बंधक बनाकर दोस्तों संग दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कहा उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। आरोपी के मुताबिक फेसबुक पर चैटिंग में फिल्म 'जीरो' का जिक्र हुआ तो युवक ने किशोरी को मेरठ का घंटाघर दिखाने की बात कही थी। दरअसल, सुपर स्टार शाहरुख खान की मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'जीरो' में घंटाघर का जिक्र है। किशोरी यहां पहुंचने के बाद युवक के चुंगल में फंसती चली गर्इ।

मेरठ में बुलाया घंटाघर के बहाने
पुलिस की आरोपी युवक से पूछताछ आैर जांच में सामने आया है कि दो महीने पहले दिल्ली की 14 वर्षीय किशोरी को लिसाड़ी गेट स्थित श्याम नगर निवासी युवक शाहरूख ने फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। किशोरी की मौसेरी बहन भी इस युवक शाहरूख की फेसबुक फ्रेंड थी तो किशोरी ने अपनी मौसेरी बहन से पूछकर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक शाहरूख व किशोरी के बीच फेसबुक मैसेंजर से चैटिंग होने लगी। इसी चैटिंग में युवक शाहरूख ने बताया कि फिल्म 'जीरो' में जो घंटाघर दिखाया गया है, वह मेरठ में है। किशोरी इस घंटाघर को देखने के लिए उत्साहित हो गर्इ।

मेरठ के होटल पर दोस्तों संग दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक युवक शाहरूख ने किशोरी को मेरठ बुलाया आैर दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बंधक बनाकर कर्इ दिनों तक दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले किशोरी किसी तरह चुंगल से छूटकर दिल्ली में अपने घर पहुंची आैर परिजनों को बात बतायी। परिजनों ने दिल्ली के चांदनी महल थाने में रिपोर्ट दर्ज करार्इ। पुलिस ने युवक शाहरूख को घंटाघर के समीप एक जिम संचालक के जरिए गिरफ्तार कर लिया आैर अन्य आराेपियों की तलाश कर रही है। चांदनी महल थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार का कहना है कि जिस होटल में किशोरी को रखा गया है, उसके कैमरों की वीडियो फुटेज कब्जे में लेने के साथ होटल प्रबंधन व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।