17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के सर्वोदय विद्यालय की 25 में से 12 बेटियों ने NEET किया पास, सभी SC/ST और OBC परिवारों से

यूपी के मिर्जापुर में संचालित सर्वोदय विद्यालय की 12 छात्राओं ने नीट (यूजी) में बड़ी कामयाबी हासिल की है। विद्यालय की 25 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
neet

यूपी के मिर्जापुर जिले में मड़िहान क्षेत्र में संचालित सर्वोदय विद्यालय की 12 छात्राओं ने नीट (यूजी) में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

आर्थिक तंगी और सामाजिक बाधाओं के बावजूद यूपी के मिर्जापुर जिले की बेटियों ने एक नया इतिहास रच दिया है। सरवोदय विद्यालय, मिर्जापुर की 25 छात्राओं में से 12 ने इस साल देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET पास कर ली है। ये सभी छात्राएं अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) परिवारों से आती हैं।

प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की कराई जाती है नि:शुल्क तैयारी

समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशान्त के मुताबिक, प्रदेश की प्रतिभावान बालिकाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट की निःशुल्क तैयारी के लिए मिर्जापुर के सर्वोदय विद्यालय मड़िहान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल एक्स नवोदयन फाउंडेशन, वाराणसी एवं टाटा एआईजी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

39 छात्राओं को निःशुल्क दी जा रही थी कोचिंग

यहां कुल 39 छात्राओं को जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही थी। इनमें से 26 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 25 ने नीट (यूजी) में भाग लिया। इनमें से 12 बालिकाएं सफल रहीं। इनमें श्वेता पाल, कुमारी पूजा रंजन, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, कोमल, लक्ष्मी, सभ्य प्रजापति, दिप्ति, पूजा सोनकर ने सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें: यूपी के विकास को अंतरराष्ट्रीय समर्थन, सूरीनाम में भारत के राजदूत की मंत्री नंदी से मुलाकात

निःशुल्क कोचिंग की दी जा रही सुविधा

सरवोदय विद्यालय की यह सफलता एक खास मॉडल का परिणाम है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक कल्याण के तहत लागू किया है। यह स्कूल कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बनी यह व्यवस्था अब फल दे रही है।