31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुप्रिया पटेल ने घोषित किया अपना दल का प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है

less than 1 minute read
Google source verification
अनुप्रिया पटेल ने घोषित किया अपना दल का प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) ने सोरांव से पार्टी के विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को अपना दल (एस) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है

मिर्जापुर. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) ने सोरांव से पार्टी के विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को अपना दल (एस) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।डॉ. जमुना प्रसाद सरोज प्रयागराज के सोरांव से विधायक हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज जी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। डॉ.जमुना प्रसाद सरोज अनुसूचित जाति की पासी बिरादरी से आते हैं। वह उच्च शिक्षित एवं कुशल वक्ता हैं। इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल का प्रमोशन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की कमान विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को सौंपी हैं। डॉ. जमुना प्रसाद सरोज प्रयागराज के सोरांव विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक हैं।