
Anupriya
मिर्ज़ापुर. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल (एस) लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। शुक्रवार को पार्टी द्वारा तीन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। अब तक पार्टी में प्रदेश 41 जिलाध्यक्ष की घोषणा कर पार्टी का विस्तार कर चुकी है। शुक्रवार को जिले से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी के तीन जिलाध्यक्षो की घोषणा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने तीन जनपदों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इममें वेदप्रकाश गंगवार को पीलीभीत, अनिल अटरिया को जालौन एवं एडवोकेट विनोद कुमार को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी लगातार प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम चला रही है।
Published on:
06 Mar 2020 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
