
,,पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आईएएस आईपीएस अधिकारी
दरसअल शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है। जो नकली आईएएस आईपीएस बनकर अधिकारियों को फोनकर काम कराने के लिए धमकाता था। आरोपी युवक की पहचान बाराबंकी जिले के आवास विकास कालोनी का निवासी आलोक तिवारी के रूप में हुई है। आरोपी कई महीनो से मिर्ज़ापुर और आसपास के जनपदों में आईएएस और आईपीएस बनकर अधिकारियो को फोन पर धमकाता था और अपना काम करने के लिए दबाव बनाता था।
पुलिस अधिकारियों पर रौब गठन पड़ गया भारी,अब जा रहा है जेल
मीरजापुर में भी अलोक तिवारी ने ऐसा ही कारनामा करना चाहा लेकिन उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यहाँ एसपी मिर्ज़ापुर बनकर अधिकारियों को रौब में लेना चाहता था। लेकिन इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के पास पहुंच गयी। बस यही से फर्जी आईएएस आईपीएस अलोक तिवारी की उलटी गिनती शुरू हो गयी। एसपी के आदेश पर हरकत में आई एसओजी सर्विलांस टीम और शहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकडे जाने के बाद भी अपने आपको अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियो पर धौस ज़माने का प्रयास किया पर इस बार अलोक तिवारी को नाकामी हाथ लगी।
बिहार के डिप्टी एसपी का बोर्ड लगाकर अपने ही घरवालों को कर रहा है गुमराह
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अधिकारियों को डरा धमकाकर अपना कार्य कराने के साथ ही अपने घर वालों को भी गुमराह कर खुद को बिहार में डिप्टी एसपी पद पर तैनात बताता था । घर पर आरोपी ने डिप्टी एसपी होने का नेम प्लेट भी लगा रखा है। आलोक के पास से बरामद उसके मोबाइल में कई बार खुद को अधिकारी बताकर बात करने के कई रिकॉर्ड भी मौजूद मिले। एक रील भी बनाकर डाल रखा है। जिसमें चौकी इंचार्ज उसकी आवभगत अधिकारी के रूप में कर रहा है। पुरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि कई जनपदों में कई विभागों में इसके द्वारा खुद को आईएएस आईपीएस बताकर कार्य कराया गया है।
Published on:
26 May 2023 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
