15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP मिर्जापुर की बड़ी कारवाई, 17 पुलिसकर्मी भेजे गए लाइन…चार दिनों में 46 पुलिसकर्मियों पर हुई कारवाई

जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन में अवैध कार्यो में लिप्त रहने वाले पुलिस कर्मियों ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने मंगलवार को 17 और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने अब तक कुल 46 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए SP अभिनंदन इन दिनों विभाग की ओवरहालिंग में लगे हैं। सोमवार की रात भी जिले में विभिन्न थानों में तैनात 17 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। इन्हें फौरन लाइन में आमद कराने को कहा गया है। एक्शन मोड में चल रहे SP ने जिले में शनिवार को 29 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था। मंगलवार को भी 17 जवानों को पुलिस लाइन भेज दिया गया। जिले में 4 दिन में अब तक 46 लोगों को लाइन में भेजा जा चुका है।

इन्हें भेजा गया पुलिस लाइन

हलिया थाने से ज्ञानदीप सिंह, राम अजोर सरोज एवं अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। जबकि ड्रमंडगंज थाना से संजय कुमार, इमरान खां, लालगंज थाना से विनोद कुमार यादव, संतनगर थाना से सीताराम यादव, नान्हू यादव, गोपाल यादव एवं वेद प्रकाश पासवान को पुलिस लाइन भेजा गया है।जबकि राजगढ़ थाना से आशुतोष दुबे मड़िहान से दिवाकर सिंह जिगना से विनय यादव, चील्ह से उपेंद्र यादव, अहरौरा से रणजीत सिंह, अदलहाट से अदालत से उमेश यादव एवं कटरा कोतवाली पुलिस चौकी नटवा से राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।