मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के बूढ़ादेइ मोहल्ले में रहने वाली ड्रग डीलर सुल्ताना परवीन अपने गैंग के माध्यम से युवाओं को हीरोइन चरस गांजा आदि मादक पदार्थ बेचती थी । पुलिस ने गैंग की सरगना सुल्ताना परवीन को पहले ही पकड़ कर जेल भेज दिया था और अब अवैध तरीके से कराए कमाई गई संपत्ति को भी पुलिस ने कुर्क कर लिया है। जिसमें उसके चार मकान हैं जिनकी कीमत ₹1 करोड़ 12 लाख 67 हजार रुपए बताई जा रही है। इस महिला गैंगस्टर के विरुद्ध 7 मामले दर्ज थे।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि गैंग की सरगना को पहले ही जेल भेजा जा चुका था और आज इसके द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को कुर्क किया गया है। उन्होंने मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो इस तरह के कारोबार में संलिप्त है उनके विरुद्ध इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।