6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात में आए युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक तीन युवकों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
gangraped

मिर्जापुर में गैंगरेप

मिर्जापुर. विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बारात में आए तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोपहर मेें पीड़िता के परिजन गैपुरा चौकी पर तहरीर लेकर पहुंचे, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित लड़की को विंध्याचल थाने भेज दिया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे। तीन आरोपियों के खिलाफ विंध्याचल कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में बारात आई थी। बारात में मध्य प्रदेश और इलाहाबाद से दो युवक आए थे। दोनों युवकों ने गांव की एक हाईस्कूल की छात्रा को मोटरसाइकिल से अगवा कर दूसरे गांव ले गए। युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक गांव के एक युवक से मोटरसाइकिल मांग कर उस पर पीड़ित लड़की को बैठा कर ले गए थे।

परिजनों का आरोप है कि 12 घंटे बाद वे किशोरी को गांव में लाकर छोड़ा गया। घर पहुंचने के बाद पीड़ित लड़की ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर दोपहर में गैपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। गैपुरा पुलिस मामले को काफी देर तक दबाए रखा।

पीड़ित परिजनों को विंध्याचल कोतवाली भेज दिया, जहां घंटों इंतजार के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया तब जाकर पीड़िता का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

पुलिस के मुताबिक तीन युवकों रोहित, दिनेश, शिवपूजन पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी एक युवक दिनेश को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित लड़की को सोमवार को महिला अस्पताल भेज कर उसका मेडिकल करवाया जाएगा ।

BY- SURESH SINGH