26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल सिंह यादव ने दिग्गज सपा नेता जय सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, अखिलेश यादव को सबसे बड़ा झटका

जनाधार वाले नेता माने जाते हैं जय सिंह, सपा में संगठन के तौर पर भी रही हे अच्छी पकड़।

2 min read
Google source verification
Shivpal Singh Yadav and Jay singh

शिवपाल सिंह यदव और जय सिंह

मिर्जापुर. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष जय सिंह को शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मिर्ज़ापुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। मंडल में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले आते हैं। अनुप्रिया पटेल के गढ़ में शिवपाल यादव ने जय सिंह पर जो दांव लगाया है इससे यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिले में समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट हो सकती है।

समाजवादी पार्टी को सोमवार की सुबह बड़ा झटका लगा। जब शिवपाल सिंह यादव ने अपने मोर्चे के नए मंडल प्रभारियों की सूची जारी की तो उसमें एक नाम देखकर मिर्जापुर मंडल में सपाइयों के होश उड गए। पूर्व सपा जिला अध्यक्ष व लालगंज से पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे जय सिंह को शिवपाल सिंह यादव ने अपने नव गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मिर्ज़ापुर मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। मंडल में मोर्चे के विस्तार के लिए कवायद शुरू कर दिया गया है। हालांकि पहले ही कयास लगाए जाते रहे थे कि जय सिंह शिवपाल यादव के नए बने मोर्चे में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि शिवपाल यादव और जयसिंह की नजदीकी जगजाहिर थी।

हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने जय सिंह के लालगंज स्थित गांव जयकर में शादी समारोह में भाग शिरकत की थी। जिले में जय सिंह की गिनती उन कद्दावर जमीनी नेताओं में होती है, जिनके पास खुद का जनाधार है। लालगंज ब्लॉक, छनावे ब्लाक और हलिया ब्लाक से लेकर कई जिले के कई इलाको में उनका व्यापक असर भी है। छानबे विधानसभा में तो उनका अच्छा खासा असर दिखाई देता है। इसका आने वाले समय में शिवपाल सिंह यादव के मोर्चे को लाभ मिल सकता है।

पत्रिका से बात करते हुए जय सिंह का कहना है कि दी गई जिम्मेदारी पर वह खरे उतरेंगे और मिर्ज़ापुर मंडल में मोर्चे को मजबूती प्रदान करने के लिए जी जान लगा देंगे। हालांकि सपा नेता लगातार यह कहते रहे हैं की जय सिंह को पहले ही सपा से निष्कासित कर दिया गया है। पर जय सिंह के कद को देखते हुए आने वाले समय में यह कयास लगाया जा रहे हैं कि जिले में समाजवादी पार्टी के कई नेता शिवपाल सिंह यादव के मोर्चे से जुड़ सकते हैं। इनमें जिले के कुछ कद्दावर यादव व अन्य जाति के नेता भी शामिल हैं। इन नेताओं की शिवपाल सिंह यादव से बात भी हो चुकी है। आने वाले जिला अध्यक्ष व पार्टी के अन्य पदाधिकारी की लिस्ट में इन नेताओं का नाम होने के बात कही जा रही है।

By Suresh singh