
गिरफ्तार आरोपी
मिर्जापुर: एंटी करप्शन की टीम ने बाणसागर खंड 5 में तैनात एक जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने ठेकेदार से उसका बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने एंटी करप्शन की टीम से की थी। आरोपी जेई मुसाफिर यादव चंदौली के सकलडीहा का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के मेजा के रहने वाले ठेकेदार दीपक ने बाण सागर खंड 5 में नहर के कार्य का ठेका लिया था। कार्य पूरा होने के बाद उनका विभाग के पास 20 लाख रुपए बकाया था, जिसको लेकर दीपक कई बार दफ्तर के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन उनका फंड जारी नहीं किया जा रहा था। दीपक ने आरोप लगाया कि जेई ने फंड पास कराने एवज में घूस मांगी थी।
ठेकेदार का आरोप है कि जेई ने इस काम को पूरा करने के लिए 2 लाख रुपए की घूस मांगी थी, लेकिन दीपक सिर्फ एक लाख देने को तैयार थे और इसी वजह से के ने फंड जारी नहीं किया जा रहा था। काफी प्रयास के बाद जेई एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दीपक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम को की, जिसके बाद बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने जाल फैलाया और एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दीपक पैसे लेकर बाणसागर स्थित कॉलोनी पहुंचा था और वहीं पर एंटी करप्शन की टीम घात लगाए बैठी थी। जैसे ही दीपक में पैसे सीए और जेई ने पैसे अपने हाथ में पकड़े, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंची। एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, एंटी करप्शन की टीम मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एंटी करप्शन की टीम ने बताया है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी जेई से इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी कि क्या कोई और भी तो इस मामले में शामिल नहीं था। यदि जांच के दौरान ऐसे व्यक्ति का नाम प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
25 Mar 2026 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
