11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉलेज दादी को एसपी ने किया सम्मानित, मुंह जुबानी याद है सभी अधिकारियों के नंबर

नॉलेज दादी को एसपी ने किया सम्मानित, मुंह जुबानी याद है सभी अधिकारियों के नंबर
2 min read
Google source verification
Knowledge dadi respected by sp wo is famous on social media

नॉलेज दादी को एसपी ने किया सम्मानित, मुंह जुबानी याद है सभी अधिकारियों के नंबर

मिर्ज़ापुर. सोशल मीडिया के सहारे हाल के दिनों में खूब सुर्खियां बटोर चुकी नॉलेज दादी के नाम से मशहूर सीतापति देवी को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इन्हें जनपद के अधिकारियों सहित विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जुबानी याद है। यही हेल्पलाइन नंबर सुना ते हुए इनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा चुकी है।

अदलहाट की रहने वाली नॉलेज दादी के नाम से मशहूर 60 वर्षीय सीतापति पटेल इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चर्चित है। घर पर खेती का काम करने वाली सीतापति खाली समय मे सोसल वर्क का काम करती है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। इनके बाद भी उन्हें दर्जनों मोबाइल नंबर मुँह जबानी याद है। एक बार पूछने पर वह किसी भी अधिकारी जनप्रतिनिधि का मोबाइल नंबर मुंह जुबानी सुना देती है। उनकी इसी ख्याति पर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मोमेन्टों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि, अधिक उम्र होने के बावजूद भी सीतापति कि याद्दाश्त काफी अच्छी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार वह जनपद की महिलाओं, छात्राओं व किशोरियों हेतु रोल माडल साबित हो रही हैं। उनके द्वारा कन्ठस्थ किये गये नम्बरों में ऐसे हेल्पलाईन नम्बर भी सामिल हैं, जिनका उपयोग महिलायें ,छात्रायें और किशोरियाँ आपातकाल स्थिति में अपनी सुरक्षाहेतु क र सकती हैं। वहीं पुलिस द्वारा सम्मान पा कर सीतापति बेहद खुश नजर आई उनका कहना है पढ़ाई लिखाई न होने के कारण वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के फोन नंबर को याद कर लेती थीं। जिससे उन्हें नंबर खोजने में परेसानी न हो मगर उन्हें नहीं पता यह उनकी प्रसिद्धि का कारण बन जायेगा। सीतापति अब अपने इस जानकारी का उपयोग ग्रामीण इलाके में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाईन नम्बरों को अपने इलाके की महिलाओं को भी कन्ठस्थ करा रहीं हैं। उनके द्वारा महिला सुरक्षा के दृष्टिगत किये जा रहे काम की तारीफ पुलिस अधीक्षक ने भी किया। इस प्रयासों के लिये उनका उत्साहवर्धन भी किया।

input सुरेश सिंह

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग