13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur Axis Bank Robbery: 22 लाख से पहले भी कैश वैन से लूटे गए थे 50 लाख

Mirzapur Axis Bank Robbery: 2 बाइक पर सवार 4 बदमाश नें मिर्जापुर के एक्सिस बैंक के बाहर कैश डिलीवरी गाड़ी को लूट लिया। सुरक्षा में तैनात लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।

2 min read
Google source verification
Mirzapur Axis Bank Robbery news

मिर्जापुर के एक्सिस बैंक के कैश वैन से 22 लाख रुपए की लूट हुई है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) में एक्सिस बैंक (Axis Bank) के बाहर खड़ी कैश वैन को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग के समय बैंक में आने वाले कस्टमर को भी गोली लगी है। जिसका इलाज अभी चल रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करके गार्ड की जान ले ली। मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर बदली कटरा का है। जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की वारदात रिकॉर्ड हो गई।

लूटपाट के मकसद से आए थे चार बदमाश

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है की दो बाइक पर चार बदमाश सबसे पहले कैश वैन का चक्कर लगाते हैं। फिर एक बंदूक लिया बदमाश गार्डन के पास जाता है और उसे गोली मार देता है। गोली लगने के बाद बदमाश के तीन अन्य साथी भी आ जाते हैं और कैश वैन से कैश से भरा बॉक्स लेकर फरार हो जाते हैं।


22 लाख रुपए की हुई हुए है लूट


मिर्जापुर के एक्सिस बैंक के बाहर खड़े कैश वैन से 22 लख रुपए लूट लिए गए। लूट के दौरान फायरिंग भी हुई। एसपी अभिनंदन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लुटेरे हेलमेट पहनकर आए थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। पास की इमारत से किसी ने लुटेरों का फोटो भी खींच लिया है। फोटों में दो बाइक पर चार लुटेरा नजर आ रहे हैं। इसमें दो के हाथ में पिस्टल है। एक लुटेरा पिस्‍टल से फायर करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें:बैंक के कैश काउंटर से गायब हुए 50 लाख, CCTV में लाल शर्ट वाला ले जाता दिखा रुपयों से भरा बैग

पहले भी एक्सिस बैंक में हुई थी लूट

मिर्जापुर में पहले भी बैंक में लूटपाट की घटना हो चुकी है। मिर्जापुर के इसी एक्सिस बैंक के कैश काउंटर से 50 लाख रुपए से भरा बैग गायब हो गया था। जो घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी।