
Mirzapur Hindi News: मिर्जापुर के पास ट्रैक से मालगाड़ी उतरने से कई गाड़ियों का सफर प्रभावित हुआ। चुनार में स्थानीय स्टेशन के यार्ड के पास शुक्रवार देर शाम मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस का सफर प्रभावित हुआ। चुनार के पास सबसे बड़े स्टेशन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पास के प्रयागराज जंक्शन से क्रेन बुलाई गई। रेलवे ट्रैक को ठीक किया गया और सुबह 5:00 के बाद ट्रैक को आवागमन के लिए तैयार किया गया।
चुनार-चोपन ब्रांच पर उतरी थी पटरी
चुनार से चोपन की ओर जा रही मालगाड़ी चुनार चोपन ब्रांच लाइन पर शुक्रवार शाम 6:25 मिनट पर डिरेल हो गई। इस घटना के बाद ट्रैक का आवागमन ठप हो गया। मालगाड़ी के दुर्घटना यार्ड की ओर लाइन नंबर 6 पर होने से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में किसी जीवित व्यक्ति के मृत्यु होने की पुष्टि नहीं की गई है।
Published on:
07 Oct 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
