11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस दीवार से टकराई, एक की मौत, छह घायल

टेढ़वा चौकी क्षेत्र के मिश्रा पेट्रोल टंकी के पास हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
road accident in Mirzapur

मिर्जापुर में सड़क हादसा

मिर्जापुर. चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा चौकी अंतर्गत मिश्रा पेट्रोल टंकी के पास रोड किनारे बने दीवार से रोडवेज बस टकरा गयी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार रविवार को मिर्ज़ापुर-वाराणसी डिपो की रोडवेज बस मिर्ज़ापुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। टेढ़वा चौकी क्षेत्र के मिश्रा पेट्रोल टंकी के समीप पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने अहाते (दीवार) से बस टकरा गई । हादसे में बस में सवार बुजुर्ग महिला शांति देवी 60 वर्ष पत्नी श्रीनारायण निवासी अंकरा रामपुर जौनपुर की मौत हो गई और उसमें सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद यात्री अपने घर चले गए तथा बस चालक रमेश गिरी 45 वर्ष निवासी सुंदर पट्टी थाना औराई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों को उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।

BY- SURESH SINGH