
मिर्जापुर में देर रात दो बजे के करीब वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उसरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों को मौत हो गई है। इनमें दो चचेरे भाई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा। हादसा इतना भयावह था कि शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गए थे। तीनों युवकों की पहचान शिव पूजन, विकास और नन्हें प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों शिव पूजन और विकास दोनों भाई हैं।सीओ मंजरी राव शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक तीनों युवक मजदूरी कर जीवन यापन करते थे और पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि तीनों युवकों की मौत के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न किया जाए और गश्त के दौरान इस पर विशेष नजर रखी जाए।
Published on:
23 Feb 2025 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
