6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेंज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Suicied

Suicied

मिर्ज़ापुर. अहरौरा थाना क्षेत्र के पटिहरा गांव में विवाहिता ने अपने घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेंज दिया।


बता दें कि अहरौरा थाना क्षेत्र के पटिहरा गांव की रीमा लगभग 40 वर्ष पत्नी सुर्दशन पाठक ने सुबह बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दी। इसके बाद पति भी खाना खाकर छत पर चला गया। उसके बाद पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने लगी। अचानक घर से धुंआ निकलते देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाया। जब तक आग पूरी तरह बुझती महिला पूरी तरह जल चुकी थी। कपड़ा से लेकर बिस्तर भी आधा जल चुका था। सूचना पर अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी भी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतिका को तीन लड़की और एक लड़का है। मृतक रिमा का मायका उकनी मनियरा सकलडीहा जिला चंन्दौली बताया जा रहा है।