जम्मू। पाकिस्तान कश्मीर घाटी में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ है। लगातर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तन की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक अब एक बार फिर से भारत के अंदुरुनी इलाकों को दहलाने की साजिश रच रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की तरफ से 160 के करीब आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बर्फ से लगे इलाकों के रास्ते पाक अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहता है। भारतीय सेना ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एलओसी के पास 150 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ करने के फिराक में हैं। बता दें कि इन दिनों सर्दी का मौसम होने के कारण घाटी में बर्फबारी ज्यादा हो रही है और मौसम खराब होने की वजह से घुसपैठिए इसका फायदा उठाना चाहते हैं।