
1969 - ISRO foundation
1969 का वर्ष भारत के लिए कई उपलब्धियां और महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आया। इस वर्ष जहां राजनीति में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस का विभाजन कर इंदिरा कांग्रेस बनाई वहीं दूसरी ओर देश में विज्ञान की तरक्की के लिए इसरो तथा देश के पहले न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की स्थापना भी की गई। इसी वर्ष देश में पहली राजधानी एक्सप्रेस चलाई गई। साथ ही 14 बैंकों को मिलाकर राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना की गई।
इसरो की स्थापना
अंतरिक्ष में नई ऊंचाईयों को छूने तथा अपने खुद का सैटेलाइट लॉन्च करने की योजनाओं को गति देने के लिए 15 अगस्त 1960 को इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र) की स्थापना की गई। तब से आज तक देश ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इनमें चंद्रयान प्रथन तथा पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंचने जैसी उपलब्धियां भी शामिल है। हाल ही में इसरो ने स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली नाविक विकसित करने के लिए भी सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं।
देश का पहला न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित हुआ
भारत में परमाणु ऊर्जा पर कार्य की शुरुआत काफी पहले ही हो चुकी थी। इसके लिए भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की स्थापना भी की गई थी जहां रिसर्च वर्क किया जाता था। लेकिन देश को पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र 1960 में मिला। वर्ष 1956 में कनाडा़ के साथ एक 40 मेगावाट के पावर प्लांट का करार किया गया था। जिसे पूरा करते हुए 1960 में देश का पहला परमाण्विक ऊर्जा संयंत्र आरंभ हुआ। इसके बाद से अब तक देश में कई एटोमिक एनर्जी रिएक्टर स्थापित हो चुके हैं। वर्तमान में भारत थोरियम बेस्ड ईंधन पर काम कर रहा है जिसके पूरा होने पर देश की ऊर्जा संबंधी आवश्यकताएं पूर्ण हो सकेंगी और देश एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
1969 में ही हुआ कांग्रेस का बंटवारा
देश की सर्वाधिक प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में शामिल तथा आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने इसी वर्ष कांग्रेस का विभाजन करते हुए इंदिरा कांग्रेस का गठन किया। बाद में इसी पार्टी की अगुवाई करते हुए इंदिरा ने प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव जीते और देश को मजबूत और सक्षम सरकार दी।
Published on:
11 Aug 2017 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
