13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1995 – देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनी थी मायावती

मायावती देश की राजनीति का एक ऐसा चर्चित चेहरा है जो किसी शोहरत का मोहताज नहीं है

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Aug 13, 2017

1995 - mayawati

1995 - mayawati

मायावती देश की राजनीति का एक ऐसा चर्चित चेहरा है जो किसी शोहरत का मोहताज नहीं है। मायावती का जन्म 15 जनवरी, 1956 को नई दिल्ली में एक सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल की पत्नी रामरती की कोख से हुआ था। लोग इन्हें प्यार से बहन जी बुलाते है। इनका राजनीति में प्रवेश सन् 1977 में कांशीराम के सम्पर्क में आने के बाद हुआ और इसके बाद इन्होंने एक पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ बनने का निर्णय ले लिया।

1989 में वे बिजनौर लोकसभा (सु) उत्तर प्रदेश से संसद सदस्य निर्वाचित हुई। इसके बाद 1994 उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुई। साल 1995 उनके जीवन का अहम पड़ाव साबित हुआ। इसी साल उन्होंने प्रथम भारतीय दलित महिला के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। वे अब तक चार यूपी की मुख्यमंत्री बन चुकी है।

1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ने बनाया था रिकॉर्ड

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो DDLJ के नाम से फेमस हुई थी। यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को यह पूरे भारत में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र आदित्य चोपड़ा ने किया था। शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

DDLJ भारतीय सिनेमा इतिहास पहली ऐसी फिल्म जो सबसे ज्यादा दिनों तक सिनमोघरों में रही थी। मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा में यह फिल्म साल 1995 से लेकर साल 2017 तक करीब 22 साल तक चली थी। मार्च 2009 में इसने मुंबई के मराठा मंदिर में 700 सप्ताहों तक चलने का रिकॉर्ड भी बनाया था इससे पहले यह रिकॉर्ड शोले के नाम था जो करीब साढ़े पांच सालों तक एक ही सिनेमाघर में चली थी।

भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य बना था

विश्व व्यापार संगठन (WTO) एक बहुपक्षीय संगठन है जो विश्व के विभिन्न देशों के मध्य वस्तुओं एवं सेवाओं के मुक्त व्यापार की सुविधा एवं निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा प्रदान करता है। इस संगठन के अंदर 149 देश शामिल है, जो वस्तुओं एवं सेवाओं के आयात-निर्यात को सरल बनाते हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य विश्व-आय को व्यापार के जरिए बढ़ावा एवं सदस्य देशों के समृद्धि के स्तर को ऊँचा उठाना हैं। यह संगठन 1 जनवरी 1995 को अस्तित्व में आया था। भारत ने साल 1995 में विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बना था। भारत विकासशील देशों के समूह को Represent करता है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग