प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। शनिवार को पीएम मोदी आजमगढ़ के बाद वाराणसी पहुंचे। अपने संसदीय क्षेत्र के लिए पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किआ। दौरे पर पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामों पर पीठ भी थपथपाई साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने वाराणसी को विकास से दूर रखा। हमारी सरकारों के कामकाज से वाराणसी स्मार्ट सिटी बनेगा। इससे पहले आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत में अब विकास की एक नई गंगा बहेगी। यह गंगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तौर पर आपको मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस गंगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानंत्री ने जहां कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी हमला बोला वहीं सीएम योगी की तारीफ की।