जानकारी के मुताबिक, देशभर के 11 राज्यों में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू और कर्नाटक शामिल है। केंद्र सरकार ने कहा कि यूएस और यूके सहित 12 अन्य देशों से 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।