1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

61वें फिल्म फेयर अवार्ड : रणवीर बेस्ट एक्टर, दीपिका बेस्ट एक्ट्रेस

61वें फिल्म फेयर अवार्ड शुक्रवार देर रात घोषित हुए। बाजीराव मस्तानी को बेस्ट फिल्म व संजय लीला भंसाली को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Jan 16, 2016

61st Filmfare Awards

61st Filmfare Awards

मुंबई। 61वें फिल्म फेयर अवार्ड शुक्रवार देर रात घोषित हुए। बाजीराव मस्तानी को बेस्ट फिल्म व संजय लीला भंसाली को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला। इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड रणवीर सिंह को मिला। फिल्म पीकू के लिए दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। वहीं अमिताभ बच्चन को पीकू के लिए क्रिटिक च्वाइस में बेस्ट एक्टर (मेल) का अवार्ड मिला।

किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?
बाजीराव मस्तानी को मिला साल 2015 की बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड।
अभिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' को क्रिटिक च्वाइस बेस्ट फिल्म अवॉर्ड
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड दिल धड़कने दो फिल्म के लिए अनिल कपूर को मिला।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए प्रियंक चोपड़ा को दिया गया।
बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड बजरंगी भाईजान के लिए विजयेंद्र प्रसाद को मिला।
बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड 'अगर तुम साथ हो' (फिल्म-तमाशा) गीत के लिए इरशाद कामिल ने जीता।
बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड रॉय फिल्म के लिए अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स ने जीता।
बेस्ट सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड बाजीराव मस्तानी के गीत 'दिवानी मस्तानी' के लिए श्रेया घोषाल ने जीता।
फिल्मफेयर का आरडी बर्मन अवॉर्ड अरमान मलिक ने जीता।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग