
Pakistan
नई दिल्ली। उरी पर हमले के बाद पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा है कि भारत पाक पर अटैक कर सकता है। इसलिए वहां की आर्मी और एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। इसके चलते पाकिस्तान ने अपने कुछ घातक हथियार भी तैयार कर लिए हैं, जिनके दम पर वो भारत को आंख दिखाता है।
हालांकि भारत के पास भी वो हथियार हैं, जिनके इस्तेमाल से पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस अरिहंत, सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान भारतीय सेना की बड़ी ताकतें हैं। सुखोई विमान में हवा में फ्यूल भरा जा सकता है वहीं आईएसएस अरिहंत पनडुब्बी सिर्फ छह देशों के पास ही है।
पाकिस्तान के पास हैं ये हथियार
शाहीन तृतीय :
यह मिसाइल 2750 किमी की दूरी तक मार कर सकती है। ये सतह से सतह तक घातक परमाणु हथियरों से वार कर सकती है। भारत के कई शहर इसकी जद में हैं।
बाबर (हत्फ सेवंथ) :
बाबर क्रूज मिसाइल है। ये रडार को आसानी से चकमा दे सकती है। यह 700 किलोमीटर की रेंज में आसानी से कर सकती है न्यूक्लियर अटैक। इससे जमीन ओर समंदर से अचूक निशाना लगाया जा सकता है।
गजनवी (हत्फ तृतीय) :
पाक की यह मिसाइल सतह से सतह तक मार कर सकती है। ये आम हथियारों के साथ-साथ नॉर्मल हथियार भी कैरी करती है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर की रेंज में हर चीज का खात्मा कर सकती है।
नस्र मिसाइल
यह बेलिस्टिक मिसाइल है। 60 किलोमीटर की रेंज में यह तबाही मचा सकती है। परमाणु हथियारों से लेस ये मिसाइल सटीक निशाना लगाती है।
जेएफ - 17 थंडर फाइटर बॉम्बर
इस खतरनाक एयरक्राफ्ट को पाकिस्तान एयरफोर्स की बैक बोन कहा जाता है। पाक ने चीन के साथ मिलकर ये फाइटर प्लेन बनाया है। ये हवा से हवा, हवा से सतह, किसी भी दिशा में मिसाइल दाग सकता है। इसमें एक साथ कई तरह के हथियार कैरी किए जा सकते हैं।
अल खालिद टैंक
अल खालिद टैंक पाकिस्तान आर्मी बेहद खतरनाक हथियार है। इसे पाक ने चीन के साथ मिलकर बनाया है। इसमें 125 एमएम की बोर टैंक गन होती है, जो अपने आप रिलोड होती है। इसमें फायर कंट्रोल सिस्टम होता है। ये टैंक मिसाइल पर भी घातक वार करता है।
खालिद सबमरीन
ये सबमरीन पानी में 350 मीटर तक जा सकती है। इसमें कई तरह के हथियार कैरी किया जा सकते हैं। ये अपने दुश्मनों पर पैनी नजर रखती है। इसके हथियार 20 से 50 किमी की रेंज तक जबरदस्त मार करते हैं।

Published on:
22 Sept 2016 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
