5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

Video: अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, क्रेन पर आ गिरी पूरी इमारत

अतिक्रमण हटाने के दौरान बिल्डिंग ही क्रेन पर आ गिरी, जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Google source verification

रांची। ये वीडियो झारखंड के दुमका जिले का है, जहां पर अतिक्रमण को हटाने के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल, दुमका में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को निगम के अधिकारी एक अवैध निर्माण को गिराने के लिए दुमका के हंसडीहा क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन अतिक्रमण को हटाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान इमारत ढहने की वजह से क्रेन का ड्राइवर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इमारत को ढहाने के दौरान पूरी बिल्डिंग क्रेन पर आ गिरी। इस हादसे में क्रेन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।