शिमला। भूकंप से हिमाचल प्रदेश के झटके महसूस किए गए। शनिार को आए भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंबा जिले के कई हिस्सों में दोपहर 12.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू और कश्मीर की सीमा से सटा चंबा क्षेत्र रहा। बता दें कि पहाड़ी इलाके से आजकल भूकंप की खबरें लगातार आ रही हैं।