यही नहीं इस दौरान संदीप कुमार ने आम आदमी पार्टी समेत सभी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी राजनीति पार्टियों ने दलितों को जमकर ठगा है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में उन्हें भी मंत्री बनाया गया था, तो उन्होंने उसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये महज़ दिखाने के लिए किया गया था और आम आदमी पार्टी भी दूसरे सभी दलों की तरह दलितों को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है।