17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाट्सएप और फेसबुक ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी, तो एडमिन जाएगा जेल

सोशल मीडिया पर अब आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ेगा महंगा।

1 minute read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Oct 03, 2017

Facebook,Darbhanga,whats app,Admin,

नई दिल्ली। हाल ही में दरभंगा में सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने के मामले से सबक लेते हुए पुलिस ने नए निर्देश जारी किए हैं। दरभंगा पुलिस के मुताबिक कई अराजग तत्व सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से आपत्तिजनक चीजें शेयर कर रहे है। जिस वजह से समाज में धार्मिक उन्माद की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में अब अगर फेसबुक वाट्सएप के जरिए कोई आपत्तिजनक सामग्री डाली जाती है तो ग्रुप के एडमिन पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं पुलिस का नया दिशा-निर्देश
दरभंगा पुलिस ने अपने नए दिशा निर्देश में कहा कि अगर कोई व्यक्ति ग्रुप बनाता है तो उस उस ग्रुप की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेनी होगी। एडमिन किसी ऐसे शख्स को न जोड़े जिस वो नहीं जानता है। इसके साथ अगर ग्रुप में कोई आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो या वीडियो डाला जाता है तो ग्रुप एडमिन को तुरंत उसका खंडन कर उस व्यक्ति को ग्रुप से हटाना होगा।

ऐसा नहीं करने पर जेल जाएगा एडमिन
पुलिस के मुताबिक अगर कोई शख्स ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री डालता है, तो एडमिन को मामले की सूचना अपने नजदीकी थाने को देनी होगी। अगर ग्रुप एडमिन ऐसा नहीं करता तो उसे ही दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक दोषी पाए गए एडमिन पर आईटी एक्ट, साइबर क्राइम समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं दरभंगा की जनता ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

फेसबुक भी कर रहा ऐसे लोगों पर कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर फेसबुक ट्विटर भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कस रहे हैं। हाल ही में सरकार के कहने पर ट्विटर ने 100 से अकाउंटों को ब्लाक किया था। फेसबुक भी इस मामले में पीछे नहीं है। फेसबुक भी बड़ी संख्या में उन अकाउंटों को डिएक्टिवेट कर रहा है जिनसे आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है।