29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चंद्रयान 2’ पर अदनान सामी ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली, ट्वीट किया वीडियो

मशहूर गायक अदनान सामी ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी ट्रॉलर्स की खिल्ली उड़ाई विक्रम के इसरो से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने ट्रोल किया था

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 09, 2019

f2.png

नई दिल्ली। इसरो से चंद्रयान-2 के संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान में जहां खुशियां मनाईं गई थीं, अब वहां सन्नाटा पसरा है।

वजह इसरो द्वारा चंद्रयान-2 लैंडर विक्रम की खोज कर लेना है।

ऐसे में इस मुद्दे को लेकर फिल्मी दुनिया के मशहूर गायक अदनान सामी ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी ट्रॉलर्स की खिल्ली उड़ाई है।

जम्मू-कश्मीर: CPM नेता तारिगामी की बिगड़ी तबीयत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर को AIIMS में कराया भर्ती

आपको बता दें कि लैंडर विक्रम के इसरो से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने हिन्दुस्तान और स्पेस एजेंसी इसरो को ट्रोल किया था।

यहां तक कि इन लोगों में पाकिस्‍तान के मंत्री फवाद चौधरी और पाकिस्‍तानी आर्मी के स्पीकर आसिफ गफूर जैसे सत्ता में बैठे लोग भी शामिल थे।

चंद्रयान-2 के बाद अब मिशन गगनयान में जुटा ISRO, अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 3 भारतीय

चंद्रयान-2: दुनिया को पराक्रम दिखाएगा लैंडर विक्रम, पैरों पर खड़ा होते ही दिखाएगा कमाल!

चौंकाने वाली बात यह है कि लैंडर से इसरो के संपर्क टूटने के बावजूद जहां दुनिया भर के देश भारत की सराहना कर रहे थे, वहीं पाकिस्तान उसमें नुख्ताचीनी निकालने में लगा था।

अब जबकि इसरो ने व्रिकम लैंडर का पता लगा लिया है तो इस मुद्दे को लेकर मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी ट्वीट कर इन पाकिस्तानियों का करारा जवाब दिया।