13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लू व्हेल के बाद भारत आया ये खतरनाक गेम, हारने वाले को देनी पड़ रही न्यूड फोटो

डेयर एंड ब्रेव गेम में हारने पर खिलाड़ी को न्यूड फोटो देनी पड़ रही है।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Nov 04, 2017

blue whale game,  dare and brave game, online game,Nude photo

नई दिल्ली। भारत सरकार के लिए ब्लू व्हेल गेम चिंता का सबक बना गया था। इस गेम से अभी निजात नहीं मिली कि एक और खतरनाक गेम ने भारत में एंट्री की है। इस गेम में हारने पर खिलाड़ी को न्यूड फोटो देनी पड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम का नाम डेयर एंड ब्रेव है। ब्लू व्हेल की तरह इसमें भी खिलाड़ी को अलग-अलग टास्क पूरा करने रहते हैं। एक ओर जहां ब्लू व्हेल में हारने वाले खिलाड़ी को अपनी जान गवानी पड़ती थी तो वहीं दूसरी ओर इस खेल में हारने वाले को अपनी इज्जत गंवानी पड़ रही है। हारने के बाद इस खेल में खिलाड़ी को अपनी न्यूड फोटो अपलोड करनी रहती है।

एक शख्स की हुई गिरफ्तार
हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक 20 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। इस पर लड़की से न्यूड फोटो मांगने का आरोप लगा है। इसी के बाद भारत में इस गेम का खुलासा हुआ।

कैसे खेला जाता है गेम?
जानकारी के मुताबिक इस गेम में खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी को इनवाइट करना रहता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को टास्क देते हैं। टास्क पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में दूसरा खिलाड़ी जो मांगता है वो देना पड़ता है। आमतौर पर इस खेल में खिलाड़ी एक-दूसरे से न्यूज फोटो या वीडियो ही मांगते हैं। भारत में इस खेल की एंट्री के बाद सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है।

क्या है ब्लू व्हेल?
ब्लू व्हेल गेम की शुरुआत 2013 में रूस में हुई थी। इसके लिए बुदेइकिन लोगों को ऑन लाइन कॉंटेक्ट बनाता है। बुदेइकिन का निशाना किशोर होते हैं, क्योंकि उनको आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। इस दौरान वह लोगों को स्वयं के बारे में बात करने के लिए कहता है। उनको स्काइप और उनसे ऑनलाइन निराशाजनक सामग्री देखने को भी कहा जाता है। इसके लिए उन लोगों का चुनाव किया जाता है, जो या तो कमजोर हों या फिर निशार हों। टास्क गेम के खेलने के लिए लोगों का चुनाव करने के बाद गेम एडमिन उनको रोजाना अलग-अलग टास्क देता है, जिनकों 50 दिनों के भीतर पूरा करना होता था। इन गेम टास्क में प्लेयर्स को गाने सुनने, हॉरर फिल्म देखने, आधी रात को उठने, ब्लेड से स्किन पर व्हेल की आकृति बनाने या फिर कुछ लिखने समेत कई खतरनाक काम करने को कहा जाता है। इस सुसाइड गेम में प्लेयर को एडमिन के पास हर स्टेज कम्पलीट करने के बाद प्रूफ के तौर पर तस्वीर और वीडियो भेजनी होती है। भारत में भी अब तक कई बच्चे अपनी जान इस खेल के चक्कर में गंवा चुके हैं।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग