नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल अब देश की राजधानी दिल्ली तक आ गई है। बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में दिल्ली के एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को काम बहिष्कार का फैसला किया है। साथ ही आईएमए ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यानि आज दिल्ली के दो सबसे बड़े अस्पताल में इमरजेंसी सर्विसेज को छोड़कर ओपीडी, रूटीन और वार्ड सर्विस में काम नहीं होगा।