30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को अमरीकी नौसेना से मिलेंगे दो सीहॉक हेलीकॉप्टर, हर मौसम में समुद्री सुरक्षा करने में सक्षम

भारतीय नौसेना अमरीका से कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम 24 एमएच-60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीद रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Jul 2021, 10:35 PM IST

seahawk

seahawk

वॉशिंगटन। भारत को अमरीकी नौसेना (US Navy) से दो एमएच-60 आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10 वां पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी विमान मिलने वाला है। इस डील से दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों देशों के बीच नौसेनाओं की भागीदारी मजबूत होगी। अमरीका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इसकी सूचना दी है।

ये भी पढ़ें: जेफ बेजोस ने रचा नया इतिहास, 11 मिनट की स्पेस यात्रा कर धरती पर लौटे

भारतीय नौसेना अमरीका से कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम 24 एमएच-60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीद रही है। इसकी कीमत करीब 2.4 अरब डॉलर है। अमरीकी नौसेना से भारतीय नौसेना को हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण को लेकर बीते शुक्रवार को एक समारोह सैन डिएगो में आयोजित करा गया था।

जॉन किर्बी ने कही ये बड़ी बात

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय भारतीय नौसेना को बधाई देना चाहता है। भारत ने अमरीकी नौसेना से 24 एमएच-60 आर सीहॉक से पहले 10 वें बोइंग, पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी विमान प्राप्त करने वाला है।

उन्होंने कहा कि भारत ऐसा पहला देश है जो अमरीका के बाहर हिंद-प्रशांत में निगरानी अभियानों के लिए पी-8 का उपयोग करेगा। इन क्षमताओं से समुद्री सुरक्षा में काफी वृद्धि हो सकेगी। हमारी दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: ADB ने देश की आर्थिक विकास का अनुमान घटाकर किया 10%, कोविड-19 की दूसरी लहर बनी वजह

हर मौसम में सक्षम है एमएच-60आर हेलीकॉप्टर

एमएच-60आर हेलीकॉप्टर हर मौसम में समुद्री सुरक्षा के लिए सक्षम है। यह एक समुद्री हेलीकॉप्टर है जिसे अत्याधुनिक वैमानिकी के साथ कई अभियानों में सहयोग के उद्देश्य से बनाया गया है। हेलीकाप्टरों को हर तरह के अत्याधुनिक उपकरणों और हथियारों से लैस करा जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला जत्था अभी अमरीका में प्रशिक्षण ले रहा है।