27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने दी वामन जयंती की बधाई, यूजर्स के निशाने पर आए

वामन जयंती के मौके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से दी गई शुभकामना से केरल में विवाद हो गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Sep 14, 2016

amit shah

amit shah

नई दिल्ली। वामन जयंती के मौके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से दी गई शुभकामना से केरल में विवाद हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शाह के ट्वीट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि शाह के पौराणिक कथाओं के महान असुर राजा महाबली का अपमान किया है। माना जाता है कि राजा बलि हर साल फसल बोने के समय केरल आते हैं। ओणम की परंपरा के पीछे भी यही मान्यता है। मंगलवार को ही ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। केरल में यह त्योहार सभी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।

बता दें कि अमित शाह ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को वामन जयंती की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई। एक यूजर ने लिखा कि वामन जयंती की शुभकामना देकर अमित शाह ने उन सामाजिक मूल्यों पर दाग लगा है जो कि महाबली को मानती है। यह केरल के लोगों का अपमान है।

वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि हम ओणम मनाते हैं, ना कि वामन जयंती। कई लोगों ने यह भी लिखा कि कृपा कर ओणम का अपमान ना करें। कई ने लिखा कि महाबली की तरह कपड़े पहनना भी क्या अब देशविरोधी माना जाएगा। बता दें कि आरएसएस के मलयालम मुखपत्र केसरी ने इस बार ओणम विशेषांक निकाला और इसमें महाबली की मान्यता को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया झूठ बताया। इस लेख में कहा गया है कि ओणम मूल रूप से वामन के जन्म का त्योहार है।

ये भी पढ़ें

image