उन्होंने दावा किया कि जब भी भारत ने कोई मुकाम हासिल किया और इस बार देश ने कोविड-19 को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया, उस समय ऐसी साजिशें शुरू हो जाती हैं। सरमा ने कहा, एमनेस्टी इंटरनेशनल भारत, भारतीय संसद को बदनाम करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहा है। वे लोगों में असंतोष पैदा करने के लिए जानबूझकर प्रयास कर रहे हैं।